sacrifice लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
sacrifice लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शुक्रवार, 8 जनवरी 2021
लक्ष्य
कागज़ की नौका से,
लेबल:
ambition,
change,
conscience,
deep,
feel good,
fierce,
freedom,
good times,
happiness,
helping others,
india,
life,
light,
matyr,
revolution,
sacrifice,
struggle,
women empowerment
मंगलवार, 15 दिसंबर 2020
बेटी
बेटी
बेटी पापा की ताज़ है तू ,
घर -आंगन की पहचान है तू।
तेरे किलकारी से गूंजे ,
महके घर -आंगन में खुशबू।
संगी- मां की हमदर्द- पिता ,-
सशक्त कदम से बढ़ती तूँ।
तेरी -धड़कन तेरी शाया ,
पल -पल देती एक छांव है तूँ ।
मेरे धड़कन की राग है तू ,
स्वर -ब्यंजन की भी छाप है तू।
स्नेहिल मधुरं कुदरत कृति ,
इनकी अनुपम सौगात है तू।
बेटी कुदरत के रचना की ,
अनुपम अप्रतिम उपहार है तू।
-अनुपमा उपाध्याय त्रिपाठी
*we do not own the illustrations. The image was taken from pinterest
शनिवार, 5 दिसंबर 2020
अंतस्तल
अंतस्तल
सोचती हूँ मैं शांत व निश्चल,
क्यों हो जाता है अंतस्तल।
रे निश्चल !क्या राज़ है तेरा।
क्या पाई ! क्या पाई तूने मादकता।
तेरी मोदकता ! का रहस्य छिपा नहीं ,
हर कण -कण में तू रहा सही।
पर तेरी पूजा करता संसार ,
है नश्वर मायावी अल्फ़ाज़।
करता बुराई प्रेम की ,
मरता इन्ही के रेत से।
ये नश्वर मायावी संसार ,
तेरी पूजा करता दिन -रात।
नहीं जानता यह नादान,
क्या है तेरे मन का राज़।
डूबा लेता तू अंतस्तल को ,
मिटा देता मेरे अंतर्तम को।
दिखा देता है नई ज्योति ,
मिटा देता है मन का क्लेश।
मन घुमड़कर -उमड़ -उमड़ कर,
भिगो जाती ओसीली बूँदे।
नम कर देती हैं ये बूँदे ,
अधखिले सुमन उरवर को।
सूरज की नई प्रभा ,
खिला जाती सुमन रमां।
मिटा जाती हैं सारे क्लेश ,
भर जाते उर मधुर मिलन से।
चांदनी के साथ फिर तो ,
चाँद गता नव मधुर।।
-अनुपमा उपाध्याय त्रिपाठी
*we do not own the illustrations
शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2020
श्रम का मूल्य
श्रम का मूल्य
मखमली -घास पर चलना- चलते रहना,
पसंद है मुझको।
पर ! धरती -फाड़ श्रम-सिंचित बूंदे तेरी ,
द्रवित करती हैं मुझको।
सुंदर रेशम- से लिपटी तराशती-काया ,
मोह से मोहित करती है मुझको।
पर ! धागों की- चुभन से छिलती उँगलियों के ज़ख्म तेरे ,
मेरी आँखों में अश्क़ बन छलकतीं है जमीन पर।
ये तश्तरी -भर- खाने की लज़ीज़ स्वाद से लतपथ ,
चाटती हूँ मैं सराबोर हो उँगलियाँ अपनी।
पर ! रसोई में दिन -रात का समर्पण व निष्ठा तेरी ,
रौंद देते हैं मेरे सारे जज़्बात को।
मेरे मित्र ! तेरा श्रम व निःस्वार्थ संवेदना तेरी ,
झकझोरतीं हैं मेरे भोग -निष्ठ स्वार्थ को।
जिधर भी देखूं !,उधर ही तश्वीरें श्रमिक के शोषण की।
श्रमिक को रोटी नसीब नहीं ,भोगी को भोग का मूल्य नहीं।
भोगी तू कर ले श्रम थोड़ा आगे बढ़कर ,
जी ले जीवन "इनका" तू भी एक पल।
हाँ ! जी ले हम भी जीवन "इनका" एक पल।।
-अनुपमा उपाध्याय त्रिपाठी
रविवार, 17 मई 2020
हृदय की ललक
हृदय की ललक
अपने सुरभि के प्याले से ,
भर दे -भर दे मेरा अंतस्तल।
अपने मकरंद की लावण्यता से,
भर दे -भर दे मेरा बाह्य परत।
मेरी आवाज भौरे की गूँज,
शब्द मेरे हों शहद मिठास।
कर दे -कर दे मेरी वाणी,
तू मधु विटप सा ही कर दे।
तेरे पराग की विस्तृतता,
मेरे जीवन की झांकी हो।
प्रभु देना है तो ऐसा दो,
जैसा दिया तूने मधु विटप को।
जो जीते जी बन डाली शोभा,
कर दे सिंचित पुलकित मन को।
मरते दम तक भी वो बन के,
किसी सेहरे की शोभा है।
-अनुपमा उपाध्याय त्रिपाठी
*we do not own the image. The illustration here is a painting credited to Priyamvada Bhanger
लेबल:
ambition,
anupama upadhyay,
calming,
conscience,
deep,
feel good,
fierce,
friends,
friendship,
happiness,
helping others,
idol person,
life,
light,
love,
old school,
positivity,
power,
sacrifice,
selfless
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
You might also like...
देश भक्ति
नन्हे मुन्ने बच्चे हम , देश हमारा सुंदर जी। मेरे साथ बोलो , जय हिंद जय हिंद । साफ सफाई रखते हम, ...
-
अँधियारों के भटकाव तले तू तेज़ रौशनी लौ की है। तेरे सन्मार्ग पर चलकर हम गिरते उठते फनका...
-
नन्हे मुन्ने बच्चे हम , देश हमारा सुंदर जी। मेरे साथ बोलो , जय हिंद जय हिंद । साफ सफाई रखते हम, ...




